हरिहरपुर वासी करेंगे नोटा का प्रयोग

Updated:
विज्ञापन

चोरौत : प्रखंड के हरिहरपुर गांव के लोगों में विस चुनाव की चर्चा जोरों पर है.लोगों का कहना है कि मतदान के दिन नोटा बटन का प्रयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण आज भी बिजली सुविधा से वंचित हैं. बिजली को लेकर किसी भी जनप्रतिनिधि ने सुधि नहीं ली है. सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित […]

विज्ञापन

चोरौत : प्रखंड के हरिहरपुर गांव के लोगों में विस चुनाव की चर्चा जोरों पर है.लोगों का कहना है कि मतदान के दिन नोटा बटन का प्रयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण आज भी बिजली सुविधा से वंचित हैं.

बिजली को लेकर किसी भी जनप्रतिनिधि ने सुधि नहीं ली है. सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित है.नोटा बटन दबाने का निर्णय प्रखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर पर स्थित हरिहरपुर गांव के चंद्रिका ठाकुर कहते हैं कि बिजली नहीं तो वोट नहीं. सरकार हर गांव में बिजली आपूर्ति की बात कही थी.

ऐसा नहीं हो सका. वे इस बार के मतदान में नोटा बटन दबाने का निर्णय लिया है. मुखिया विष्णुदेव राम का कहना है कि यह मामला आमसभा से पारित करा कर पंचायत की बैठक में रखा. विभागीय अभियंता से मिले. धरना भी दिया गया.

तत्कालीन बीडीओ नागेंद्र पाठक ने विद्युत कार्यपालक अभियंता से एक माह के अंदर हरिहरपुर में बिजली की आपूर्ति शुरू कराने की अनुशंसा की थी जो नहीं हो सका. पक्की सड़क का अभाव बैद्यनाथ ठाकुर कहते हैं कि हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने की बात कही गयी थी. चार वर्ष पूर्व चोरौत से हरपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का बोर्ड लगाया गया, लेकिन कोकन गांव तक ही सड़क बनी.

बताया कि संवेदक ने जानकारी दी थी कि उन्हें जितनी दूरी तक निर्माण कराना था, वह कोकन गांव तक ही पूरी हो गयी है. ग्रामीण श्याम किशोर ठाकुर कहते हैं कि प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय में उत्क्रमित कर दिया गया, लेकिन पर्याप्त संख्या में शिक्षक की बहाली नहीं की गयी. 450 बच्चे हैं और शिक्षक मात्र छह हैं.

नहीं मिलता है राशन गांव के राधेश्याम ठाकुर, रामाशीष साह, भिखारी राम, देवनाथ ठाकुर समेत अन्य कहते हैं कि खाद्य सुरक्षा बिल के तहत खाद्यान्न नहीं मिलता है. सुखी- संपन्न लोग राशन का लाभ उठा रहे हैं. उक्त लोगों की बातों का समर्थन रामसुफल साह, महेंद्र ठाकुर, सत्य नारायण सहनी व रेबी सहनी ने भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन