पैक्स अध्यक्ष की डीएम से शिकायत

Updated:
विज्ञापन

पैक्स अध्यक्ष की डीएम से शिकायत सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड के सिरौली द्वितीय पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह रामनगरा के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को ले रामनगरा वार्ड नंबर चार निवासी, अरुण सिंह, सविला खातून, जरीना खातून, मो सनाउल्लाह, राम सोमारी देवी व मुकेश कुमार की पत्नी माला देवी समेत […]

विज्ञापन

पैक्स अध्यक्ष की डीएम से शिकायत

सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड के सिरौली द्वितीय पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह रामनगरा के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को ले रामनगरा वार्ड नंबर चार निवासी, अरुण सिंह, सविला खातून, जरीना खातून, मो सनाउल्लाह, राम सोमारी देवी व मुकेश कुमार की पत्नी माला देवी समेत अन्य ने डीएम को आवेदन देकर शिकायत की है.

उनका आरोप है कि उक्त दुकानदार द्वारा किसी माह सभी कार्डधारियों को केरोसिन व खाद्यान्न नहीं दिया जाता है. गत सितंबर माह में 27 को मात्र एक दिन खाद्यान्न का वितरण किया गया.

कुछ उपभोक्ता खाद्यान्न ले पाये. अगले दिन से दुकान बंद कर दिया गया. बाद में एक अक्तूबर को जाने पर कहा गया कि खाद्यान्न का वितरण हो चुका है. उन्होंने डीएम से मामले की जांच करा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन