धान की हरियाली देख पैदावार के आसार

Updated:
विज्ञापन

सुप्पी : प्रखंड के बड़हरवा गांव के किसान सुजीत साह 6444 हाइब्रिड धान की खेती कर बेहद खुश हैं. सुखाड़ की स्थिति में भी धान के पौधे की हरियाली देख उन्हें बेहतर पैदावार होने की उम्मीद है. करीब चार मन का कट्ठा उपज होना तय है. संजीत का कहना है कि 16 जून 15 को […]

विज्ञापन

सुप्पी : प्रखंड के बड़हरवा गांव के किसान सुजीत साह 6444 हाइब्रिड धान की खेती कर बेहद खुश हैं. सुखाड़ की स्थिति में भी धान के पौधे की हरियाली देख उन्हें बेहतर पैदावार होने की उम्मीद है.

करीब चार मन का कट्ठा उपज होना तय है. संजीत का कहना है कि 16 जून 15 को उक्त धान का बीज गिराया था. आठ जुलाई 15 को रोपनी की गयी थी. 16 अगस्त को प्रथम बार और उसके बाद तीन बार सिंचाई की. एक एकड़ की खेती में करीब छह हजार रुपये खर्च हुआ है. अनुमान है कि 80 मन धान की उपज होगी. इधर, ग्रामीण भी संजीत के धान की फसल को देख बेहतर उपज होने की बात कह रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन