नहीं बचा राहुल, स्कूल में हंगामा, शक्षिक निलंबित
पुपरी : शिक्षक व अभिभावक की फटकार से आहत ओम रमन उर्फ राहुल ने गत दिन कीटनाशक खा कर अपनी जान देने की कोशिश की थी. उसकी चिकित्सा पीएमसीएच में चल रही थी, जहां इलाज के दौरान हीं उसने दम तोड़ दिया. बता दें राहुल डीएवी स्कूल, पुपरी में 10 वीं कक्षा का छात्र था. […]
पुपरी : शिक्षक व अभिभावक की फटकार से आहत ओम रमन उर्फ राहुल ने गत दिन कीटनाशक खा कर अपनी जान देने की कोशिश की थी. उसकी चिकित्सा पीएमसीएच में चल रही थी, जहां इलाज के दौरान हीं उसने दम तोड़ दिया.
बता दें राहुल डीएवी स्कूल, पुपरी में 10 वीं कक्षा का छात्र था. पैतृक गांव मधुबनी सहोरा स्थान में उसका अंतिम संस्कार किया गया है. राहुल की मौत की खबर सुनते हीं उसके कक्षा के साथी सोमवार को स्कूल के गेट पर जम कर हंगामा किये.
तोड़-फोड़ भी की गयी. सूचना मिलते हीं बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच छात्रों से पूछताछ किये. मोबाइल बना आफत छात्रों ने अधिकारियों को बताया कि तीन अक्तूबर को राहुल मोबाइल लेकर स्कूल आया था.
चंदा मैम ने उससे मोबाइल छीन कर प्रभारी शिक्षक एके प्रसाद को दिया. श्री प्रसाद ने राहुल के अभिभावक को स्कूल में बुलाया और मोबाइल लाने को लेकर कड़ी आपत्ति व्यक्त की. घर पहुंचने पर राहुल को उसके अभिभावक ने कड़ी फटकार लगायी.
प्रताड़ित करते हैं शिक्षक छात्रों ने बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को यह भी बताया कि प्रभारी शिक्षक श्री प्रसाद छात्रों को ट्यूशन पढ़ने के लिए दबाव डालते हैं. जो छात्र उनसे ट्यूशन नहीं पढ़ता है, वे उसे प्रताड़ित करते हैं. इस बीच, प्रधान शिक्षक ने तत्काल के प्रभाव से आरोपित शिक्षक एके प्रसाद को निलंबित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










