बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
बथनाहा : बीडीओ विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से निकल कर एनएच 104 होते बथनाहा बाजार समेत अन्य चौक-चौराहा से गुजर कर नारा के माध्यम से आगामी 1 नवंबर को मतदान अवश्य करने की अपील की […]
बथनाहा : बीडीओ विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.
रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से निकल कर एनएच 104 होते बथनाहा बाजार समेत अन्य चौक-चौराहा से गुजर कर नारा के माध्यम से आगामी 1 नवंबर को मतदान अवश्य करने की अपील की गयी. रैली में बीएओ अनिल कुमार चौधरी, बीइओ अरुण कुमार ठाकुर, एमओ मंजय कुमार,
प्रखंड सहायक अरुण कुमार, अजीत कुमार सिंह, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जगन्नाथ राम व इंदिरा आवास पर्यवेक्षक सह लेखापाल राणा रणधीर कुमार समेत प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










