विशनपुर के वोटर मतदान में नहीं लेंगे हस्सिा

Updated:
विज्ञापन

सोनबरसा : प्रखंड की विशनपुर अधार पंचायत के विशनपुर गांव के वार्ड नंबर-7 के वोटरों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड में कई ऐसी समस्याएं है, जिसका निदान अब तक संभव नहीं हो सका है. ग्रामीण मो युनीस, मो मोहसीन अंसारी, साबिर अंसारी, […]

विज्ञापन

सोनबरसा : प्रखंड की विशनपुर अधार पंचायत के विशनपुर गांव के वार्ड नंबर-7 के वोटरों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड में कई ऐसी समस्याएं है,

जिसका निदान अब तक संभव नहीं हो सका है. ग्रामीण मो युनीस, मो मोहसीन अंसारी, साबिर अंसारी, जयसुन खातून, गुलशन खातून व हसीम शेख समेत अन्य ने बताया कि दिन-व-दिन कब्रिस्तान का अतिक्रमण जारी है. कब्रिस्तान का बहुत सा भाग समीप के पोखर में चला गया है. अन्य भाग का उपयोग ग्रामीण शौच के रूप में करते हैं.

इसकी घेराबंदी कराने एवं अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए सीएम, डीएम व डीसीएलआर सदर को आवेदन दिया गया था. लगातार चार माह तक कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नही उठाया गया. बताया कि गांव के एक भी व्यक्ति को शौचालय योजना का लाभ नहीं मिल सका है. पूरे गांव में बिजली सुविधा है, जबकि वार्ड नंबर-7 में अब तक पोल व तार भी नहीं लगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन