बीएलओ घर-घर बांटेंगे मतदाता परची
बीएलओ घर-घर बांटेंगे मतदाता परची– मतदान से पांच दिन पूर्व तक परची बांटने का निर्देश — चुनाव कार्य से वंचित कर्मी मतदाताओं को करेंगे प्रेरित चोरौत : बीआरसी के सभागार में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप कोर कमेटी की बैठक सीओ राजेंद्र पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को हुई. बैठक में स्वीप के तहत चलाये […]
बीएलओ घर-घर बांटेंगे मतदाता परची– मतदान से पांच दिन पूर्व तक परची बांटने का निर्देश — चुनाव कार्य से वंचित कर्मी मतदाताओं को करेंगे प्रेरित चोरौत : बीआरसी के सभागार में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप कोर कमेटी की बैठक सीओ राजेंद्र पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को हुई. बैठक में स्वीप के तहत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता की समीक्षा करते हुए सीओ श्री पाठक ने मौजूद बीएलओ को मतदाता परची के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी. बीएओ उमेश प्रसाद सिंह ने बीएलओ को चुनाव से पांच दिन पूर्व मतदाता परची वितरण कर लेने का निर्देश दिया. वैकल्पिक मतदाता पहचान पत्र होने की बात कहते हुए नीले इंक वाली पेन से हीं हस्ताक्षर करने, अशिक्षित मतदाता से स्टांप पैड पर हीं निशान लेने व स्वयं घर-घर जाकर परची वितरण करने का निर्देश दिया. — मृत मतदाता की सूची सौंपे सीओ श्री पाठक ने बीएलओ से कहा कि मतदाता परचा वितरण करने के दौरान अनुपस्थित, मृत व स्थानांतरित मतदाताओं की सूची प्रपत्र में भर कर अपने पास रखने एवं प्रखंड कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया. वहीं बीसीएम, बीपीएम जीविका, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका समेत चुनाव कार्य से वंचित अन्य कर्मियों को मतदान करने के बाद मतदाताओं को वोट गिराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीइो मिरा कुमारी, प्रभात रंजन, मनोज कुमार, रागिनी कुमारी व अनिल पूर्वे समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










