समाजसेवी गुड्डी का भी नीतीश ने टिकट काटा : रघुनाथ

Updated:
विज्ञापन

समाजसेवी गुड्डी का भी नीतीश ने टिकट काटा : रघुनाथ फोटो नंबर-11, सभा को संबोधित करती सपा प्रत्याशी, 12, मौजूद भीड़सीतामढ़ी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रघुनाथ झा ने कहा है कि कोई ऐसा सगा नही, जिसे लालू व नीतीश ने ठगा नही. श्री झा, लालू व नीतीश पर जम कर बोले. यहां तक कह […]

विज्ञापन

समाजसेवी गुड्डी का भी नीतीश ने टिकट काटा : रघुनाथ फोटो नंबर-11, सभा को संबोधित करती सपा प्रत्याशी, 12, मौजूद भीड़सीतामढ़ी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रघुनाथ झा ने कहा है कि कोई ऐसा सगा नही, जिसे लालू व नीतीश ने ठगा नही. श्री झा, लालू व नीतीश पर जम कर बोले. यहां तक कह डाला कि अगर वे नही होते तो लालू प्रसाद कभी मुख्यमंत्री नही बन पाते. रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी गुड्डी देवी के नामांकन के बाद उनको समर्थन देने को लेकर आरएसएस महिला कॉलेज डुमरा के परिसर में सभा का आयोजन किया गया था. सभा को संबोधित करने के दौरान ही श्री झा ने उक्त बातें कही. सपा के वरीय नेता श्री झा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से काफी खफा नजर आ रहे थे. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को सीएम बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान था. बावजूद विधानसभा चुनाव में उनका हीं टिकट काट दिया गया. लालू व नीतीश पर टिप्पणी करते हुए झा ने कहा कि बड़का व छोटका भाई का नारा बुलंद कर गुड्डी देवी जैसी समाजसेवी का भी पत्ता काट दिया गया. रून्नीसैदपुर के लोगों को टिकट काटने के अपमान का बदला लेने की जरूरत है. सपा प्रत्याशी गुड्डी देवी ने अपने को रून्नीसैदपुर क्षेत्र की बेटी-बहु होने की बात कह लोगों से सहयोग करने की अपील की. कहा, नीतीश कुमार की कुरसी पर जब-जब खतरे का बादल आया, तो उनको राजेश चौधरी की याद आयी. चुनाव में उनका हीं टिकट काट कर यह साबित कर दिया कि नीतीश कुमार को जनता नहीं, बल्कि खुद की कुरसी बचाने की अधिक जरूरत है. मौके पर सपा के वरीय नेता राजेश चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन