गुड्डी ने पक्ष में मतदान करने की अपील की
गुड्डी ने पक्ष में मतदान करने की अपील कीफोटो नंबर-17, जनसंपर्क अभियान के दौरान वोट मांगती सपा प्रत्याशी गुड्डी देवीसीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी गुड्डी देवी ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. वे अपने समर्थकों के साथ मानीक चौक उत्तरी, दक्षिणी व पश्चिमी पंचायत के अलावा बघारी, तिलकताजपुर, […]
गुड्डी ने पक्ष में मतदान करने की अपील कीफोटो नंबर-17, जनसंपर्क अभियान के दौरान वोट मांगती सपा प्रत्याशी गुड्डी देवीसीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी गुड्डी देवी ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. वे अपने समर्थकों के साथ मानीक चौक उत्तरी, दक्षिणी व पश्चिमी पंचायत के अलावा बघारी, तिलकताजपुर, हरसिंगपुर व धनहारा समेत विभिन्न गांव में पहुंची. अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि 10 साल तक क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए दिन-रात एक की हूं. जात-पात से ऊपर उठ कर सभी वर्ग के लोगों का सहयोग भी प्राप्त हुआ है. एक बार फिर सेवा की भावना लेकर समर्थन मांगने आयी हूं. पूरी उम्मीद है कि विस क्षेत्र की जनता उन्हें अपना समर्थन देंगे. कहा कि, उनकी जीत यह साबित कर देगी की निष्ठा व ईमानदारी से किये गये कार्य के बदौलत हीं वोट मिलता है, पार्टी व जात-पांत पर नही. जनसंपर्क अभियान में श्रीनाथ झा, बासुदेव शर्मा, भरत महतो, सोनफी साह, बसंत सिंह, हरिशंकर सिंह, कमल साह, राजू वर्मा, अमर सिंह, योगनारायण साह, रामप्रवेश सिंह, श्याम सुंदर सिंह व श्यामबाबु सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इधर आगामी 10 अक्तबूर को गुड्डी देवी के नामांकन की तैयारी को लेकर वरीय नेता राजेश चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित उनके आवास पर किया गया. इस मौके पर मौजूद प्रखंड प्रमुख पंति मुकेश तिवारी, राम मनोहर सिंह, कामेश्वर सिंह, मनोज मेहता, रामबाबु सिंह व रामचंद्र सिंह ने कहा कि नामांकन में लोगों की मौजूदगी ऐतिहासिक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










