पुलिस से मारपीट, एक धराया, दूसरा फरार

Updated:
विज्ञापन

पुपरी : अनुमंडल चौक से स्टेशन चौक की ओर जाने वाली सड़क में रविवार की शाम सूचना संकलन पर निकले पुलिस पदाधिकारी के साथ दो युवकों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की गयी. इस बाबत अवर निरीक्षक महेश्वर शर्मा ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बीच, पुलिस ने मारपीट करने वाले एक युवक रौशन कुमार […]

विज्ञापन

पुपरी : अनुमंडल चौक से स्टेशन चौक की ओर जाने वाली सड़क में रविवार की शाम सूचना संकलन पर निकले पुलिस पदाधिकारी के साथ दो युवकों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की गयी. इस बाबत अवर निरीक्षक महेश्वर शर्मा ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बीच, पुलिस ने मारपीट करने वाले एक युवक रौशन कुमार मिश्र को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दूसरा युवक बबलू कुमार फरार होने में सफल रहा. रौशन कुमार मिश्र जानपुर गांव के रामनरेश मिश्र का पुत्र है. — क्या है पूरा मामला बताया गया है कि अवर निरीक्षक श्री शर्मा बिहार बैंड के समीप सड़क पर पहुंचे तो देखा कि दो युवक में से एक युवक दुकान पर जा रहा है. उक्त युवक से नाम-पता पूछने पर वह पुलिस अधिकारी के साथ गाली-गलौज करने लगा. एक युवक ने अवर निरीक्षक श्री शर्मा को कहा कि वे हमेशा काम में विरोध करते हैं. इतना कह दोनों ने कॉलर पकड़ कर श्री शर्मा को धक्का दे नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगा. सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट की बाबत दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया गया है कि अंधेरा का लाभ उठा कर बबलू कुमार फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन