धर्मांतरण की घटना बजरंग दल के लिए चुनौती

Updated:
विज्ञापन

— प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में बोले मिलिंद्र पलांडे– विहिप के केंद्रीय मंत्र हैं श्री पलांडे, आठ अगस्त को होगा धरना– संगठन को मजबूती प्रदान करने पर दिया बलसीतामढ़ी : विश्व हिंदू परिषद् की प्रांतीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हो गया. पुनौरा धाम स्थित कामिनी विवाह भवन में आयोजित बैठक में […]

विज्ञापन

— प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में बोले मिलिंद्र पलांडे– विहिप के केंद्रीय मंत्र हैं श्री पलांडे, आठ अगस्त को होगा धरना– संगठन को मजबूती प्रदान करने पर दिया बलसीतामढ़ी : विश्व हिंदू परिषद् की प्रांतीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हो गया. पुनौरा धाम स्थित कामिनी विवाह भवन में आयोजित बैठक में विहिप के केंद्रीय मंत्री मिलिंद्र पलांडे ने कहा कि आज पूरे देश में एक योजना के तहत धर्मान्तरण एवं लव जेहाद की घटनाएं घट रही है, जो बजरंग दल के लिए चुनौती है. इस चुनौती को स्वीकार करते हुए संगठन गांव-गांव तक समिति बनाने का काम कर रही है. देश भर में 60 हजार से अधिक सेवा प्रकल्प का काम चल रहा है. जो लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, उनकी घर वापसी हुई है. उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को सिमरन कांड के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जिला मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना दिया जायेगा तथा राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जायेगा. क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र जी ने संगठन विस्तार, माओवादी, आइएसआइ तथा सीमाओं पर संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया. बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय जी, संजय सागर, राधेश्याम पांडेय ने भी संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया. प्रांत मंत्री जवाहर झा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष कृष्णदेव झा ने की. मंच संचालन प्रांत सह मंत्री अशोक कुमार ने किया. मौके पर संजय यादव एवं राधेश्याम पांडेय को प्रांत संगठन मंत्री बनाया गया. बैठक में संयोजक सुधांशु शेखर झा, विभागाध्यक्ष ओमप्रकाश, अवधेश कुमार, शुभेंदू सौरभ, रणवीर आनंद, तरुण आनंद, अनिश सिंह, सन्नी सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन