आज निकलेगा स्वास्थ्यकर्मियों का मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन

— 21 जुलाई को हड़ताल, 22 को आंबेडकर स्थल पर धरना– 23 को राज्य स्वास्थ्य समिति के समक्ष सामूहिक धरना का कार्यक्रम– स्वास्थ्यकर्मियों का जन जागरण जत्था पहुंचा डुमरा व बाजपट्टीसीतामढ़ी : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा के तत्वावधान में स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर 20 जुलाई को मशाल जुलूस […]

विज्ञापन

— 21 जुलाई को हड़ताल, 22 को आंबेडकर स्थल पर धरना– 23 को राज्य स्वास्थ्य समिति के समक्ष सामूहिक धरना का कार्यक्रम– स्वास्थ्यकर्मियों का जन जागरण जत्था पहुंचा डुमरा व बाजपट्टीसीतामढ़ी : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा के तत्वावधान में स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर 20 जुलाई को मशाल जुलूस निकालेंगे. राज्य संघ के निर्णय के तहत जन जागरण जत्था डुमरा व बाजपट्टी पहुंचा. इस दौरान दोनों जगहों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सभा का आयोजन किया गया. उक्त सभा में ममता, आशा, कुरियर के प्रस्तावित सांकेतिक हड़ताल एवं 20 जुलाई को प्रस्तावित मशाल जुलूस कार्यक्रम के बारे में विचार-विमर्श किया गया. उक्त मशाल जुलूस डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से निकल कर विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए डीएम के समक्ष आमसभा में परिणत होगी. संघ के जिला मंत्री रामा शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि पांच एवं छह जून के हड़ताल के दौरान प्रधान सचिव एवं कार्यपालक निदेशक से हुई समझौते को लागू करने में सरकार आनाकानी कर रही है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 21 से 22 जुलाई को को सांकेतिक हड़ताल एवं आंबेडकर स्थल पर धरना दिया जायेगा. 23 जुलाई को जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष सामूहिक धरना का कार्यक्रम है. सभा को राज्याध्यक्ष विजय कुमार यादव, रेखा मिश्रा, शांति कुमारी, प्रीत नारायण दास, गीता देवी समेत अन्य ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन