अच्छे संगठनकर्ता थे हरिऔध : देवेश
सीतामढ़ी : जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व सचिव हरिनारायण हरिऔध के आकस्मिक निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गयी है. राज्य के पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व हरिऔध एक वरिष्ठ कानून विशेषज्ञ के साथ-साथ एक अच्छे संगठनकर्ता […]
सीतामढ़ी : जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व सचिव हरिनारायण हरिऔध के आकस्मिक निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गयी है. राज्य के पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व हरिऔध एक वरिष्ठ कानून विशेषज्ञ के साथ-साथ एक अच्छे संगठनकर्ता थे. ये अपने संगठनात्मक शक्ति एवं रचनात्मक व्यक्तित्व से एक दशक से ज्यादा समय तक जिला विधिज्ञ संघ के सचिव निर्वाचित होते रहे हैं. श्री ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपना एक वरिष्ठ सहयोगी को खो दिया है. भाजपा नेता अरुण कुमार गोप ने कहा कि ईश्वर ने एक श्रेष्ठ अभिभावक छीन लिया है. शोक व्यक्त करनेवालों में प्रो उमेश चंद्र झा भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










