सेविका को तृतीय श्रेणी के कर्मी का वेतनमान मिले
फोटो नंबर- 13 बैठक में आंगनबाड़ी सेविका रीगा : स्थानीय यूनियन भवन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रखंड इकाई की एक बैठक रविवार को वीणा कुमारी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर राज्य सरकार से सेविका को तृतीय श्रेणी के कर्मी एवं सहायिका को चतुर्थ वर्गीय श्रेणी के कर्मी की तरह वेतनमान देने की मांग […]
फोटो नंबर- 13 बैठक में आंगनबाड़ी सेविका रीगा : स्थानीय यूनियन भवन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रखंड इकाई की एक बैठक रविवार को वीणा कुमारी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर राज्य सरकार से सेविका को तृतीय श्रेणी के कर्मी एवं सहायिका को चतुर्थ वर्गीय श्रेणी के कर्मी की तरह वेतनमान देने की मांग की गयी. साथ ही वेतनमान निर्धारित होने तक सेविका व सहायिका को क्रमश: आठ हजार एवं चार हजार वेतन देने की मांग की गयी. नौकरी की उम्र सीमा 65 वर्ष तय करने, चिकित्सा भत्ता के रूप में 200 रुपये देने एवं नौकरी में आश्रितों को प्राथमिकता देने आदि की मांग की गयी. 13 सूत्री मांगों के समर्थन में 24 जुलाई को डीएम का घेराव करने का निर्णय किया गया. दूसरे चरण में सेविकाएं छह अगस्त को पटना में धरना व प्रदर्शन करेगी. मौके पर सचिव अर्चना कुमारी, मंजु गुप्ता, सरिता कुमारी, ममता देवी, सूर्यकला देवी व पूनम देवी मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










