18 से 25 वर्ष के युवकों को पार्टी से जोड़े
— मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले नेता — पीएम की सभा में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील रून्नीसैदपुर : विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास पर मंडल भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया. […]
— मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले नेता — पीएम की सभा में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील रून्नीसैदपुर : विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास पर मंडल भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया. बैठक में मौजूद पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता पवन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा. उन्होंने आगामी 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा में रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. श्री शर्मा ने 18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के युवकों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी मंडल इकाई को सौंपी गयी. मौके पर पूर्व विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद, प्रदेश किसान मोरचा अध्यक्ष रत्नेश सिंह, किसान मोरचा के प्रदेश मंत्री नीरज कुमार, विधानसभा समन्वयक प्रबोध कुमार सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो वीरेंद्र प्रसाद सिंह, शशिनाथ सिंह, गिरजानंदन प्रसाद यादव, मिंदर साह, रामबाबू सहनी, तारकेश्वर पाठक, अंबुज कुमार व अमूल्या चंद्र समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










