सात सूत्री मांगों के समर्थन में धरना
फोटो नंबर- 36 धरना पर बैठे कार्यकर्ता शिवहर : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई द्वारा सात सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के मैदान में शनिवार को धरना दिया गया, जिसकी अध्यक्षता शिवशंकर चंद्रवंशी ने की. धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा गया. मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक […]
फोटो नंबर- 36 धरना पर बैठे कार्यकर्ता शिवहर : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई द्वारा सात सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के मैदान में शनिवार को धरना दिया गया, जिसकी अध्यक्षता शिवशंकर चंद्रवंशी ने की. धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा गया. मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चंद्रवंशी, गिरिश चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, नगीना, धीरज व लक्ष्मण समेत अन्य मौजूद थे. मांगों में चंद्रवंशी को एसएसी/एसटी में शामिल करने, मगध सम्राट जरासंध के जयंती को राजकीय अवसर घोषित करने, जरासंध के अखाड़ा को राष्ट्रीय पुरातत्व स्थल घोषित कर उनका स्मारक बनाने, अतिपिछड़ा वर्ग को कार्यपालिका, न्यायपालिका व विधायिका में 45 फीसदी व निजी क्षेत्रों में 25 फीसदी आरक्षण देने समेत अन्य शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










