चोरी के पूर्व हीं पांच युवक पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन

फोटो नंबर- 32 पुलिस गिरफ्त में आरोपित — चार युवक रून्नीसैदपुर का तो एक परसौनी प्रखंड का पुपरी : शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की योजना बनाते पांच युवकों को धर दबोचा. पांचों को एनएच-52 पर मौलानगर व बछारपुर गांव के बीच पुलिया के […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 32 पुलिस गिरफ्त में आरोपित — चार युवक रून्नीसैदपुर का तो एक परसौनी प्रखंड का पुपरी : शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की योजना बनाते पांच युवकों को धर दबोचा. पांचों को एनएच-52 पर मौलानगर व बछारपुर गांव के बीच पुलिया के समीप से पकड़ा गया. अवर निरीक्षक नितेश कुमार के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. — ये युवक पकड़े गये युवकों ने रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा के गोपाल ठाकुर का पुत्र नंदू ठाकुर, हरिकांत ठाकुर का पुत्र सुबोध ठाकुर, गौरी शंकर सिंह का पुत्र कुंदन कुमार सिंह, खोपी के रामलाल दास का पुत्र अजीत कुमार दास एवं परसौनी थाना क्षेत्र के गिसारा गांव के नरेश बैठा का पुत्र सुशील कुमार शामिल हैं. — युवकों से जब्त सामान पुलिस ने बिना निबंधन का एक टेंपो जब्त करने के साथ हीं युवकों के पास से लोहे की डाई, आरी, ब्लेड, रड, सलाई रिंच, कैंची, छेनी, भाला व एक मोबाइल बरामद किया है. यह सब सामान एक बोरा में रखा हुआ था. पुलिस का मानना है कि चोरी की नियत से यह सब सामान लेकर पांचों युवक कहीं जा रहे थे. पांचों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन