अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में युवक की पिटाई
नानपुर : थाना क्षेत्र के कोयली गांव में सात वर्षीय एक बालक से अप्राकृतिक यौनाचार का एक मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने उक्त आरोप में गांव के गुड्डू पाठक उर्फ अमित कुमार की जम कर पिटाई की. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. बताया गया है कि बालक दुकान पर बिस्कुट […]
नानपुर : थाना क्षेत्र के कोयली गांव में सात वर्षीय एक बालक से अप्राकृतिक यौनाचार का एक मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने उक्त आरोप में गांव के गुड्डू पाठक उर्फ अमित कुमार की जम कर पिटाई की. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. बताया गया है कि बालक दुकान पर बिस्कुट खरीदने गया था, जहां अमित ने उसे अमरूद खिलाने की बात कह दुकान के समीप चापाकल के पास ले गया. फिर उक्त बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया. बालक के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. बालक से घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोश में आ गये और आरोपित अमित कुमार की जम कर पिटाई कर दी. पीडि़त बालक की चिकित्सा पुपरी के एक निजी क्लिनिक में चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










