मांगों को लेकर वित्तरहित शिक्षकों का धरना
फोटो-4 धरना पर बैठे वित्तरहित शिक्षक– लंबित अनुदान के एक मुश्त भुगतान की मांग– संयोजक ने डीएम को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्रसीतामढ़ी : वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा के बैनर तले वित्तरहित शिक्षकों ने डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर एकदिवसीय धरना दिया. मोरचा के जिला संयोजक प्रो भगवान राय की अध्यक्षता में आयोजित धरना […]
फोटो-4 धरना पर बैठे वित्तरहित शिक्षक– लंबित अनुदान के एक मुश्त भुगतान की मांग– संयोजक ने डीएम को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्रसीतामढ़ी : वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा के बैनर तले वित्तरहित शिक्षकों ने डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर एकदिवसीय धरना दिया. मोरचा के जिला संयोजक प्रो भगवान राय की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए सचिव प्रो सत्येंद्र प्रसाद मिश्र ने बिहार सरकार से लंबित अनुदान के एक मुश्त भुगतान की मांग की. प्रो राय ने मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की घोषणा की. जिला प्रवक्ता प्रो विनय कुमार चौधरी ने अनुदान नहीं वेतनमान की मांग की. कोषाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार पाठक ने उम्र सीमा 60 से 65 तथा सेवा शर्त, सेवा सामंजन यथाशीघ्र करने की मांग की. धरना कार्यक्रम के पश्चात वित्तरहित शिक्षकों ने डीएम को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. धरना में प्रो शशि भूषण प्रसाद सिंह, प्रो ब्रह्मदेव साह, कुमार वरुण, ललन प्रसाद, अखिलेश प्रसाद सिंह, लाल चंद्र सिंह कुशवाहा, सुबोध कुमार, प्रो अच्चितानंद प्रसाद, प्राचार्य विनोद कुमार, फकीर चंद्र मंडल, प्रो अशोक कुमार, प्रो रामबाबू सिंह, विनोद कुमार सिंह समेत दर्जनों शिक्षक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










