संगोष्ठी में राज्यपाल के शामिल होने की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

फोटो नंबर- 1 राज्यपाल से बात करते डॉ बबीता व संतोष कुमार झा सीतामढ़ी : महाकवि कालिदास सूर्यदेव त्रिमुहान महाविद्यालय, चंदौना में आगामी 29 -30 अगस्त को भारतीय इतिहास संकलन समिति, उत्तर बिहार के तत्वावधान में ‘बिहार प्रदेश- ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विश्लेषण’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 1 राज्यपाल से बात करते डॉ बबीता व संतोष कुमार झा सीतामढ़ी : महाकवि कालिदास सूर्यदेव त्रिमुहान महाविद्यालय, चंदौना में आगामी 29 -30 अगस्त को भारतीय इतिहास संकलन समिति, उत्तर बिहार के तत्वावधान में ‘बिहार प्रदेश- ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विश्लेषण’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसी क्रम में समिति की उत्तर बिहार की महासचिव डॉ बबीता व संगठन सचिव संतोष कुमार झा ने गत 13 जुलाई को राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मिल कर उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. डॉ बबीता ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में राज्यपाल के आगमन की आधिकारिक सूचना अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में मिलेगी. राज्यपाल श्री त्रिपाठी ने आयोजित कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उक्त अवसर पर प्रकाश्य स्मारिका की सफलता की मंगल कामना की. राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रो अमित कुमार, डॉ मनीषा कुमारी व डॉ वसंत मिश्र भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन