ऑपरेशन मुस्कान के तहत छह बच्चे मुक्त
सुरसंड : प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के एक दल ने गुरुवार की शाम स्थानीय चार दुकानों में छापामारी कर छह बच्चों को मुक्त कराया. पप्पू बजाज, शिवम होटल, बजाज एजेंसी भिट्ठा व जिलानी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सेंटर से क्रमश: राहुल कुमार, मो फरहान, मो हारून राइन, रवि कुमार, अमर कुमार व गोपाल कुमार को मुक्त कराया […]
सुरसंड : प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के एक दल ने गुरुवार की शाम स्थानीय चार दुकानों में छापामारी कर छह बच्चों को मुक्त कराया. पप्पू बजाज, शिवम होटल, बजाज एजेंसी भिट्ठा व जिलानी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सेंटर से क्रमश: राहुल कुमार, मो फरहान, मो हारून राइन, रवि कुमार, अमर कुमार व गोपाल कुमार को मुक्त कराया गया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह कार्रवाई की गयी है. सभी मुक्त कराये बच्चों को चाइल्ड लाइन के समन्वयक मनीष कुमार व कमलेश कुमार के हवाले कर दिया गया. छापामारी दल में इंस्पेक्टर द्वय, विक्रमादित्य कुमार व रमाकांत प्रसाद सिंह के अलावा अवर निरीक्षक सुरेश पासवान, विनायक पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक कुशेश्वर पासवान, अवर निरीक्षक सुरेश पासवान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी क्रमश: सुरसंड, पुपरी व बेलसंड के क्रमश: मिहिर कुमार, अरविंद कुमार सिंह व राजेश कुमार सिंह समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










