ममता फिर शर्मसार, सड़क पर फेंकी मिली नवजात बच्ची

Updated:
विज्ञापन

फोटो-9 एनआरसी में इलाजरत नवजात बच्ची– नगर के सटे नाहर चौक के पास की घटना– बच्ची की हालत गंभीर, एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर– चाइल्ड लाइन के मुकेश ने कहा, बच्ची जायेगी विशेष दत्तक ग्रहण संस्थानसीतामढ़ी : नगर के सटे नाहर चौक के समीप सड़क किनारे गुरुवार की सुबह एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई. […]

विज्ञापन

फोटो-9 एनआरसी में इलाजरत नवजात बच्ची– नगर के सटे नाहर चौक के पास की घटना– बच्ची की हालत गंभीर, एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर– चाइल्ड लाइन के मुकेश ने कहा, बच्ची जायेगी विशेष दत्तक ग्रहण संस्थानसीतामढ़ी : नगर के सटे नाहर चौक के समीप सड़क किनारे गुरुवार की सुबह एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई. एक नवजात बच्ची को सड़क किनारे मरने के लिए छोड़ दिया गया था. स्थानीय लोगों ने सुबह होने पर नवजात के रोने की आवाज सुन कर महिला हेल्प लाइन के रणधीर कुमार, समाजसेविका अर्चना सिंह एवं अदिति के नोडल पदाधिकारी माधुरी कुमारी को सूचना दी गयी. तीनों ने बच्ची की बरामदगी की सूचना चाइल्ड लाइन को दिया. सूचना मिलते हीं चाइल्ड लाइन के मुकेश कुमार व शिल्पी देवी ने बच्ची को इलाज के लिए डॉ सोनी वर्मा के क्लिनिक में ले गये, किंतु डॉक्टर ने इलाज से इनकार कर दिया. तत्पश्चात उक्त नवजात बच्ची को सदर अस्पताल लाया गया, जहां महिला चिकित्सक डॉ सुधा श्रीवास्तव द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पोषण पुनर्वास केंद्र रेफर कर दिया गया. वहां चिकित्सक डॉ अमित वर्मा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. चाइल्ड लाइन कर्मियों की देखरेख में वहां बच्ची का इलाज चल रहा है. मुकेश ने बताया कि ठीक होने के बाद बच्ची को बाल कल्याण गृह में प्रस्तुत करने के बाद विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान, मुजफ्फरपुर भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन