दरभंगा विश्वविद्यालय के कुलपति का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

फोटो नंबर-12 कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा का स्वागत करते लोग पुपरी : ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय, दरभंगा के कुलपति सह अर्थशास्त्री प्रो साकेत कुशवाहा का सीतामढ़ी आगमन पर प्रखंड की आवापुर पंचायत में उनका भव्य स्वागत किया गया. क्षेत्र के लोगों ने श्री कुशवाहा को फूलों की माला पहना कर स्वागत किया. हाई स्कूल […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-12 कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा का स्वागत करते लोग पुपरी : ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय, दरभंगा के कुलपति सह अर्थशास्त्री प्रो साकेत कुशवाहा का सीतामढ़ी आगमन पर प्रखंड की आवापुर पंचायत में उनका भव्य स्वागत किया गया. क्षेत्र के लोगों ने श्री कुशवाहा को फूलों की माला पहना कर स्वागत किया. हाई स्कूल मौलानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ जगन्नाथ झा ने कुलपति को मिथिला का पाग पहना कर एवं चादर ओढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया. — कुलपति को प्रशस्ति पत्र प्रभात दास फाउंडेशन के राज्य समन्वयक मुकेश कुमार झा ने कुलपति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर श्री झा ने अवध के रहने वाले श्री कुशवाहा को मिथिला से उनके संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि अवध से मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी व मिथिला से अटूट सांस्कृतिक रिश्ता है. इस रिश्ता को मजबूती प्रदान करने के लिए कुलपति से सहयोग की अपेक्षा जतायी. मौके पर जमालदीन दानिश, अरुण झा, गगनदेव झा, बैद्यनाथ पाठक, राजदेव राय व सिकंदर राय समेत अन्य मौजूद थे. — कुलपति ने खेती के गुर सिखाया कुलपति श्री कुशवाहा ने किसानों से कहा कि बरसात के दिनों में हरी साग-सब्जी का पैदावार कम हो जाता है. अगर किसान खाली समय में सुबह में सब्जी के नर पुष्प को तोड़ कर मादा पुष्प के साथ परागम कराये यानी संपर्क कराये तो पैदावार 20 गुणा अधिक होगा. चुकी बरसात के कारण परागम भारी होकर उड़ नहीं पाता है. कहा, विकास का पैमाना सुविधा का बढ़ोतरी नहीं, बल्कि परिवार का बढ़ोतरी होता है. कुलपति ने क्षेत्र के किसानों के बीच खेती पर परिचर्चा कराने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन