बस दुर्घटना में छह यात्री जख्मी
फोटो-7 दुर्घटनाग्रस्त बससीतामढ़ी : मधुबन-डुमरा रोड में बड़ी बाजार के समीप गुरुवार की सुबह रांची से सीतामढ़ी आ रही यात्रियों से भरी बस खेत में पलट गयी. दुर्घटना में आधा दर्जन यात्रियों को आंशिक चोटें आयी है. ग्रामीणों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को सामान के साथ सुरक्षित निकाल लिया. सूचना पर नगर […]
फोटो-7 दुर्घटनाग्रस्त बससीतामढ़ी : मधुबन-डुमरा रोड में बड़ी बाजार के समीप गुरुवार की सुबह रांची से सीतामढ़ी आ रही यात्रियों से भरी बस खेत में पलट गयी. दुर्घटना में आधा दर्जन यात्रियों को आंशिक चोटें आयी है. ग्रामीणों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को सामान के साथ सुरक्षित निकाल लिया. सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की. आंशिक रूप से जख्मी पूर्वी चंपारण जिले के बगहा निवासी सगुल एवं नगर निवासी मंदीप को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बस (बीआर 06पीसी 5151) यात्रियों को लेकर रांची से आ रही थी. चालक के संतुलन खोने से बस सड़क किनारे खेत में पलट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










