पयार्वरण जागरूकता को लेकर पौधारोपण
सीतामढ़ी : स्वयंसेवी संस्था संरचना सेवा संघ की ओर से राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम के मौके पर बुधवार को सनसाइन पब्लिक स्कूल, शांति नगर में पौधारोपण का आयोजन किया गया. संस्था के सचिव संजय लाल कर्ण ने बताया कि स्कूल परिसर में आम, अमरूद, केला, पीपल, नींबू, गुलाब, गेंदा समेत दर्जनों पेड़ के पौधे […]
सीतामढ़ी : स्वयंसेवी संस्था संरचना सेवा संघ की ओर से राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम के मौके पर बुधवार को सनसाइन पब्लिक स्कूल, शांति नगर में पौधारोपण का आयोजन किया गया. संस्था के सचिव संजय लाल कर्ण ने बताया कि स्कूल परिसर में आम, अमरूद, केला, पीपल, नींबू, गुलाब, गेंदा समेत दर्जनों पेड़ के पौधे रोपे गये. छात्र-छात्राओं द्वारा रैली व पदयात्रा भी किया गया. मौके पर मरुस्थलीय भूमि निम्नीकरण एवं सूखा से समाधान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन रामबाबू सिंह ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में बिस्कोमान की निदेशक रीता सिंह उपस्थित थीं. अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य करुण कांत झा ने की. जबकि संचालन सचिव श्री कर्ण ने किया. बच्चों में चॉकलेट व मिठाइयों का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










