पर्यावरण संरक्षण मावन जीवन का पहला कर्तव्य

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम– स्वयंसेवी संस्था टच एंड ग्लो के तत्वावधान में परिचर्चा– पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पर दिया गया बल– कहा, तेज आंधी भी पर्यावरण को करती है प्रभावित सीतामढ़ी : स्वयंसेवी संस्था टच एंड ग्लो के तत्वावधान में शांति निकेतन पब्लिक स्कूल परिसर में ‘मरुस्थलीय भूमि निम्नीकरण एवं सूखा […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम– स्वयंसेवी संस्था टच एंड ग्लो के तत्वावधान में परिचर्चा– पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पर दिया गया बल– कहा, तेज आंधी भी पर्यावरण को करती है प्रभावित सीतामढ़ी : स्वयंसेवी संस्था टच एंड ग्लो के तत्वावधान में शांति निकेतन पब्लिक स्कूल परिसर में ‘मरुस्थलीय भूमि निम्नीकरण एवं सूखा से समाधान’ विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्था के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन को लेकर गांव-गांव तक लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. स्कूल के प्राचार्य ब्रज भूषण कुमार ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मानव का पहला कर्तव्य होना चाहिए, क्योंकि पर्यावरण का क्षरण होना मानव समाज के लिए घातक साबित होगा. बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदा हमें इस बात की ओर सोचने को विवश करती है. आजमगढ़ (डुमरा प्रखंड) पंचायत के पूर्व मुखिया कल्याण कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने पर बल दिये जाने की बात कही. किसान प्रमोद सिंह ने कहा कि अचानक आयी तेज आंधी भी पर्यावरण को प्रभावित करती है. समाजसेवी मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि खेतों में रासायनिक खाद के ज्यादा उपयोग से खेत मरुस्थलीय रूप लेता जा रहा है. संस्था के सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि सुखाड़ की स्थिति से निबटने के लिए गांवों में तालाब खोद कर पानी का संरक्षण कर समस्या से निबटा जा सकता है. मौके पर सुरेश यादव, अरुण कुमार, हरि किशोर प्रसाद आदि ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन