मांगों को लेकर शंकर चौक पर सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

फोटो नंबर-3, सड़क जाम कर प्रदर्शन करते प्रदेश सचिव व अन्य– जन अधिकार पार्टी व युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कीप्रतिनिधिडुमरा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को जन अधिकार पार्टी व युवा शक्ति के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित शंकर चौक पर सड़क जाम कर दिया. जिससे तकरीबन डेढ़ घंटा […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-3, सड़क जाम कर प्रदर्शन करते प्रदेश सचिव व अन्य– जन अधिकार पार्टी व युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कीप्रतिनिधिडुमरा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को जन अधिकार पार्टी व युवा शक्ति के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित शंकर चौक पर सड़क जाम कर दिया. जिससे तकरीबन डेढ़ घंटा तक आवागमन बाधित रहा. कार्यालय व कोर्ट संचालन का समय रहने के कारण सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार कुछ हीं देर में खड़ी हो गयी. सूचना मिलने पर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा व थानाध्यक्ष छोटन कुमार सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे. उन्होंने पार्टी की मांग से वरीय अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त कराया. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां से पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. — क्या है मांगकार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश सचिव दिलीप खिरहर ने बताया की चार सूत्री मांग को लेकर बिहार बंद के तहत सड़क जाम किया गया है. किशनगंज व बाढ़ के छात्र क्रमश: सिक्कू व पवन कुमार के हत्या की सीबीआइ जांच करा कर हत्यारों को फांसी देने व आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए समुचित सहायता देने समेत अन्य मांग शामिल है. मौके पर अवध किशोर यादव, चंदन सिंह सम्राट, रामेश्वर यादव, मदन कुमार, बबलू कुमार, ठाकुर चंदन कुमार सिंह, चंचल सिंह, श्रवण राय, दिपेश खिरहर, विकास कुमार, फुलदेव राय, माया शंकर यादव, सुनील कुमार, मदन कुमार व प्रशांत सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन