चोरी गयी मूर्ति का नहीं मिला सुराग
— पुजारी के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज– प्राथमिकी में कीमत अंकित नहीं, डेढ़ करोड़ कीमत का अनुमान– एक सौ साल पुरानी थी अष्टधातु की तीनों मूर्तियांमेजरगंज : थाना क्षेत्र के हरपुर कला स्थित राम जानकी मंदिर से चोरी गयी अष्टधातु की राम, लक्ष्मण एवं मां सीता की मूर्ति का तीन दिन बाद […]
— पुजारी के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज– प्राथमिकी में कीमत अंकित नहीं, डेढ़ करोड़ कीमत का अनुमान– एक सौ साल पुरानी थी अष्टधातु की तीनों मूर्तियांमेजरगंज : थाना क्षेत्र के हरपुर कला स्थित राम जानकी मंदिर से चोरी गयी अष्टधातु की राम, लक्ष्मण एवं मां सीता की मूर्ति का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. चोरी के संबंध में मंदिर के पुजारी सरयू सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद ने बताया कि मूर्ति की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है. मूर्ति की कीमत का पता नहीं चला है, लेकिन अपुष्ट तौर पर इसकी कीमत करीब एक से डेढ़ करोड़ बतायी जा रही है. प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चोरी गयी मूर्तियां एक सौ साल पुरानी थी. गुरुवार की रात चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह से तीनों मूर्तियां चोरी कर ली. शुक्रवार की सुबह मंदिर से मूर्ति चोरी की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते हीं देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. प्रमुख द्वारा मोबाइल से सूचना देने पर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










