मुख्यालय में नहीं रह रही परिहार बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

— सदर एसडीओ ने किया जवाब-तलब सीतामढ़ी : डीएम डॉ प्रतिमा व सदर एसडीओ संजीव कुमार के बार-बार के निर्देश के बावजूद परिहार बीडीओ नीलम मुख्यालय में नहीं रह रही हैं. यानी उनके द्वारा डीएम व एसडीओ के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है. 19 जून को मुख्यालय से अनुपस्थित भी रही थी. […]

विज्ञापन

— सदर एसडीओ ने किया जवाब-तलब सीतामढ़ी : डीएम डॉ प्रतिमा व सदर एसडीओ संजीव कुमार के बार-बार के निर्देश के बावजूद परिहार बीडीओ नीलम मुख्यालय में नहीं रह रही हैं. यानी उनके द्वारा डीएम व एसडीओ के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है. 19 जून को मुख्यालय से अनुपस्थित भी रही थी. इस बाबत एसडीओ ने बीडीओ को पत्र भेज जवाब-तलब किया है और पूछा है कि क्यों नहीं अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की जाये. — सुरक्षा को मिलेगी सहायता पत्र में एसडीओ श्री कुमार ने कहा है, पूर्व में कहा गया था कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रखंड मुख्यालय में रहने में परेशानी हो तो वरीय अधिकारी को अवगत कराये. इसमें पूरी सहायता की जायेगी. बीडीओ को वैसे भी मुख्यालय में रहना आवश्यक होता है. बीडीओ को विधि-व्यवस्था के साथ हीं आपदा जैसे कार्यों को देखना पड़ता है. उनकी सेवा की आवश्यकता कभी भी ली जा सकती है. पत्र में एसडीओ ने मुख्यालय से अनुपस्थित रहने व मुख्यालय में नहीं रहने को बीडीओ की कार्यशैली को लापरवाही का द्योतक बनाया है और कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन