परिहार बीडीओ पर कार्रवाई संभव
— बगैर सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहीं — चुनाव कार्यों के प्रति लापरवाही का मामला — सदर एसडीओ ने पूछा स्पष्टीकरण सीतामढ़ी : प्रखंड मुख्यालय से बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने व चुनाव कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में परिहार बीडीओ पर कार्रवाई संभव है. सदर एसडीओ संजीव कुमार ने उनसे स्पष्टीकरण […]
— बगैर सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहीं — चुनाव कार्यों के प्रति लापरवाही का मामला — सदर एसडीओ ने पूछा स्पष्टीकरण सीतामढ़ी : प्रखंड मुख्यालय से बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने व चुनाव कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में परिहार बीडीओ पर कार्रवाई संभव है. सदर एसडीओ संजीव कुमार ने उनसे स्पष्टीकरण पूछा है. बीडीओ से यह बताने को कहा गया है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के साथ हीं चुनाव कार्यों में लापरवाही को लेकर उचित माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को रिपोर्ट किया जाये. — 19 जून को थी अनुपस्थित इस बाबत सदर एसडीओ ने बीडीओ नीलम को पत्र भेजा है. पत्र के अनुसार 19 जून को बीडीओ मुख्यालय से अनुपस्थित थी. उस दिन सदर एसडीओ ने चुनाव कार्यों को ले दूरभाष पर उनसे बात करने की कोशिश की, पर उनका मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर बताया. — बीडीओ का मोबाइल सीओ के पास तब 20 जून को एक बार फिर एसडीओ ने बीडीओ के विभागीय मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो पाया गया कि उक्त मोबाइल परिहार सीओ के पास है. सीओ ने उन्हें बताया कि बीडीओ द्वारा 18 जून को मोबाइल दे दिया गया था. बीडीओ 20 जून को पूर्वाह्न तक मुख्यालय नहीं लौट सकी थी. फलत: चुनाव कार्यों में कठिनाई उत्पन्न हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










