पंचायत प्रतिनिधियों के हक के लिए करेंगे आवाज बुलंद : दिलीप संपादित
सीतामढ़ी. राजद प्रत्याशी दिलीप राय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के स्नेह व महागंठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के मेहनत व आशीर्वाद से विधान परिषद चुनाव मेें जीत मिली है. उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के हक व अधिकार की आवाज को विधान परिषद में बुलंद करेंगे. उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका […]
सीतामढ़ी. राजद प्रत्याशी दिलीप राय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के स्नेह व महागंठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के मेहनत व आशीर्वाद से विधान परिषद चुनाव मेें जीत मिली है. उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के हक व अधिकार की आवाज को विधान परिषद में बुलंद करेंगे. उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा 24 घंटा खुला रहेगा. अपने कार्यकाल के दौरान वे हमेशा पंचायत प्रतिनिधियों के विकास को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे. इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, युवा राजद के जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव व जिला पार्षद संजीत कुमार छोटू मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










