कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर विचार
सुरसंड : स्थानीय व्याहुत धर्मशाला में रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 15 जुलाई को आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव शंभु सिंह कुशवाहा ने सुरसंड, पुपरी व चौरौत समेत अन्य प्रखंडों के विभिन्न गांवों से करीब […]
सुरसंड : स्थानीय व्याहुत धर्मशाला में रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 15 जुलाई को आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव शंभु सिंह कुशवाहा ने सुरसंड, पुपरी व चौरौत समेत अन्य प्रखंडों के विभिन्न गांवों से करीब 20 हजार से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता को सम्मेलन में जुटने की बात कही. साथ हीं ऐतिहासिक सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा समेत उक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे. मौके पर प्रदेश महासचिव राम प्रवेश यादव, सांसद प्रतिनिधि पूरन साह, श्रीनिवास मिश्र, गजेंद्र झा, तपेश्वर महतो, सुनील कुमार, सुनील पासवान, राकेश कुमार व मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










