पोखर से लाखों की मछलियां चोरी
रीगा : थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर स्थित सरकारी पोखर से लाखों मूल्य की मछलियों के चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री असर्फी सहनी ने गुरुवार को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में निरंजन दास, नारायण दास, रामसेवक दास, रौशन राम, मंजय […]
रीगा : थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर स्थित सरकारी पोखर से लाखों मूल्य की मछलियों के चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री असर्फी सहनी ने गुरुवार को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में निरंजन दास, नारायण दास, रामसेवक दास, रौशन राम, मंजय महतो समेत एक सौ से अधिक लोगों को आरोपित किया गया है. मंत्री ने बताया है कि उसके द्वारा पीपरा, रीगा एवं पंछोर समेत अन्य जगहों पर अवस्थित सरकारी पोखर की बंदोबस्ती मछुआ संघ द्वारा वर्ष 2017 तक के लिए कराया गया है. सरकार को इससे राजस्व की प्राप्ति होती है. पांच जुलाई से नौ जुलाई के बीच पीपरा, पंछोर एवं रीगा पोखर से उक्त लोगों द्वारा लाखों की मछलियां चोरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










