सभी सीटों पर राजग की जीत का दावा
पुपरी : विधान परिषद चुनाव के मतदान के बाद राजग के नेता व कार्यकर्ता सूबे के सभी 24 सीटों पर राजद प्रत्याशी के जीत की दावा कर रहे हैं. ‘हम’ के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रामनेही पांडेय, रालोसपा के प्रदेश महासचिव रवींद्र कुमार शाही व संयुक्त प्रदेश सचिव श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि सूबे के […]
पुपरी : विधान परिषद चुनाव के मतदान के बाद राजग के नेता व कार्यकर्ता सूबे के सभी 24 सीटों पर राजद प्रत्याशी के जीत की दावा कर रहे हैं. ‘हम’ के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रामनेही पांडेय, रालोसपा के प्रदेश महासचिव रवींद्र कुमार शाही व संयुक्त प्रदेश सचिव श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि सूबे के 24 विप क्षेत्रों से मिली रुझान से यह स्पष्ट हो गया है कि सभी सीटों पर राजग प्रत्याशी की जीत तय है. महा गंठबंधन के प्रत्याशी दूर-दूर तक कहीं लड़ाई में नहीं है. सीतामढ़ी व शिवहर विप क्षेत्र से देवेंद्र साह भारी मतों के अंतर से जीत रहे हैं. इधर, भाजपा के वरीय नेता उमाशंकर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मंडल, कार्तिकेश झा व भोगेंद्र गिरि समेत अन्य ने राजग प्रत्याशी देवेंद्र साह को सहयोग करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










