अनुदान के नाम पर ठगी करते दो धराये
बैरगनिया : नेपाल के रौतहट जिले की पुलिस ने बुधवार को भूकंप पीडि़तों को भारत सरकार की ओर से अनुदान दिलाने के नाम पर भोले भाले ग्रामीणों से ठगी करने के आरोपित दो भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक में पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना अंतर्गत कचहरिया निवासी सुजीत कुमार एवं लखौरा […]
बैरगनिया : नेपाल के रौतहट जिले की पुलिस ने बुधवार को भूकंप पीडि़तों को भारत सरकार की ओर से अनुदान दिलाने के नाम पर भोले भाले ग्रामीणों से ठगी करने के आरोपित दो भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक में पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना अंतर्गत कचहरिया निवासी सुजीत कुमार एवं लखौरा थाना अंतर्गत इनरवा गांव निवासी संदीप कुमार शामिल है. गरुड़ा थाना इंस्पेक्टर संतु लाल जायसवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवक फतुहा हरसाहा के वार्ड संख्या-छह में भोले-भाले ग्रामीणों से भूकंप से हुई क्षति का अनुदान दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे. पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों ने 38 लोगों को फॉर्म देकर प्रति फॉर्म पांच सौ रुपये वसूले थे. दोनों के पास से एक लैपटॉप, एक बाइक(बीआर 05आर 1444), भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय का फर्जी मुहर एवं पांच सौ फॉर्म बरामद किया गया है. दोनों ने अनुदान के तौर पर दो लाख रुपये दिलाने का सब्जबाग दिखाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










