11को कांगे्रस का उपवास व धरना कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

बिहार की प्रगति रोकने के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन– 11 जुलाई को प्रखंड मुख्यालयों पर उपवास व धरना कार्यक्रम– 15 जुलाई को जिला मुख्यालय में उपवास पर बैठेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता– कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी प्रखंडों में प्रभारी की नियुक्तिसीतामढ़ी : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा […]

विज्ञापन

बिहार की प्रगति रोकने के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन– 11 जुलाई को प्रखंड मुख्यालयों पर उपवास व धरना कार्यक्रम– 15 जुलाई को जिला मुख्यालय में उपवास पर बैठेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता– कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी प्रखंडों में प्रभारी की नियुक्तिसीतामढ़ी : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार बिहार की प्रगति रोकने के विरुद्ध आगामी 11 जुलाई को 11 से तीन बजे तक जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना एवं उपवास कार्यक्रम आहूत किया गया है. पार्टी के जिला प्रवक्ता शिव शंकर शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुन: 15 जुलाई को 11 से तीन बजे तक जिला मुख्यालय डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर उपवास एवं धरना कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में संयोजक एवं जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया है. इनमें संजय कुमार को डुमरा, सत्येंद्र कुमार तिवारी को रून्नीसैदपुर, महेश मांझी को बेलसंड, शाहिद अली खां को परसौनी, विजेंद्र यादव को रीगा, मृगेंद्र कुमार सिंह को सुप्पी, सीताराम झा को बैरगनिया, नागेश्वर तिवारी को मेजरगंज, मोहन गुप्ता को सोनबरसा, मो परवेज आलम को परिहार, राजकुमार साह को चोरौत, महेश्वर गिरी को पुपरी, अंजारूल हक को बाजपट्टी, पुष्पांजलि कुमारी को बथनाहा, मो सहन शाह को नानपुर एवं कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ राजू को बोखड़ा प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन