प्रतियोगिता में सफल बच्चे हुए पुरस्कृत
सीतामढ़ी : एनएस डीएवी पब्लिक स्कूल, डुमरा के प्रात: कालीन सभा में विज्ञान के विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्राचार्य अनंत सहाय ने बताया कि विगत जनवरी माह में ‘यूनिफायड काउंसिल’ हैदराबाद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यालय के सात छात्रों को मेडल प्राप्त हुआ. नवंबर 14 में साइंस […]
सीतामढ़ी : एनएस डीएवी पब्लिक स्कूल, डुमरा के प्रात: कालीन सभा में विज्ञान के विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्राचार्य अनंत सहाय ने बताया कि विगत जनवरी माह में ‘यूनिफायड काउंसिल’ हैदराबाद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यालय के सात छात्रों को मेडल प्राप्त हुआ. नवंबर 14 में साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रथम चरण के विज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में नौ छात्रों को गोल्ड मेडल, नौ को रजत व आठ को कांस्य पदक प्राप्त हुआ था. वहीं दूसरे चरण की परीक्षा में पांच छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया. बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य श्री सहाय ने कहा, इस प्रकार के प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में व्यक्तित्व, व्यावहारिकता व ज्ञान वृद्धि होती है. — ये छात्र हुए पुरस्कृत उक्त प्रतियोगिता में सफल पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं में तृशा यादव, अभिनव, सौम्या प्रिया, सौम्या झा, विशाल कुमार, कृशानु गौतम, अनुराग रंजन, कुमार हर्ष, साक्षी राज, निर्भय, अंकित राज, अशीष रंजन, पीयूष, रोहित, विपुल, कृतिका राज, पीयूष कुमार, आयन खान, केशव, सुप्रिया, अमृता, प्रतीक, मयंक, सुरेखा, प्रशान, अपूर्व, विशाल, ऋषिक, अभिषेक, अद्वैत, रजत, सोनल व निर्भय समेत अन्य शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










