पोखर में डूबने से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

— डाढ़ावारी पंचायत के बीसपट्टी गांव की घटना– पोखर पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, पहली का छात्र था मृत बालकसुरसंड : प्रखंड के डाढ़ावारी पंचायत अंतर्गत बीसपट्टी गांव के वार्ड संख्या-एक में शनिवार को पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. मृतक मो जुनैद अंसारी (आठ वर्ष) स्थानीय मो मुस्तफा अंसारी का […]

विज्ञापन

— डाढ़ावारी पंचायत के बीसपट्टी गांव की घटना– पोखर पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, पहली का छात्र था मृत बालकसुरसंड : प्रखंड के डाढ़ावारी पंचायत अंतर्गत बीसपट्टी गांव के वार्ड संख्या-एक में शनिवार को पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. मृतक मो जुनैद अंसारी (आठ वर्ष) स्थानीय मो मुस्तफा अंसारी का पुत्र था. घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. देखते ही देखते पोखर के पास ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला उक्त पोखर में भैंस धोने गयी थी. भैंस धोने के क्रम में शव से उसका पांव टकराया, जिस पर वह ग्रामीणों को सूचना दी. मृतक स्थानीय मध्य विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ता था. सूचना पर बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित, सीओ सुधांशु शेखर एवं भिट्ठा ओपी के अनि जलधर पासवान मौके पर पहुंच कर छानबीन की. परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का लिखित सूचना दी. मुखिया राजकुमार साह, पंसस अनिता देवी एवं पूर्व मुखिया राम सोगारथ राय ने बालक की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन