महिलाओं को मिला मान व सम्मान : शोभा

Updated:
विज्ञापन

— जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम– सुप्पी प्रखंड के सोनौल सुब्बा गांव में 10 घरों में दी दस्तक– नीतीश सरकार के 10 वर्ष की उपलब्धियों से किया संवादसीतामढ़ी : जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार के राज्य में महिलाओं को मान […]

विज्ञापन

— जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम– सुप्पी प्रखंड के सोनौल सुब्बा गांव में 10 घरों में दी दस्तक– नीतीश सरकार के 10 वर्ष की उपलब्धियों से किया संवादसीतामढ़ी : जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार के राज्य में महिलाओं को मान व सम्मान मिला है. सुप्पी प्रखंड के सोनौल सुब्बा गांव में ‘हर घर दस्तक’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मान-सम्मान की रक्षा व राज्य के विकास के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व सरकार बनना जरूरी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गांव के 10 घरों में दस्तक दिया और नीतीश कुमार के 10 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. घरों के आगे स्टिकर चिपकाया और चार बिंदुओं पर सवाल किये. सोशल मीडिया के इस्तेमाल के गुर भी सिखलाया. मौके पर शकुंतला देवी, प्रमीला देवी, रानी देवी, शंकर देवी, उषा देवी, गीता देवी, राम काशी देवी, रूप रानी देवी, एतवरिया देवी, मिथिलेश देवी, लालबाबू प्रसाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन