्रप्रशासन हुआ गंभीर, हटाया अतिक्रमण
(प्रभात इंपैक्ट) फोटो नंबर- 10 पीएचसी के सामने एनएच पर जलजमाव का हाल, 11 जेसीबी से हटायी जा रही झोंपड़ी — प्रभात खबर में खबर छपने के बाद प्रशासन की खुली नींद — अतिक्रमण हटाये जाने से दुकानदारों में मचा हड़कंप सुरसंड : सुरसंड-सीतामढ़ी एनएच-104 पर पीएचसी के मुख्य द्वार के सामने काफी समय से […]
(प्रभात इंपैक्ट) फोटो नंबर- 10 पीएचसी के सामने एनएच पर जलजमाव का हाल, 11 जेसीबी से हटायी जा रही झोंपड़ी — प्रभात खबर में खबर छपने के बाद प्रशासन की खुली नींद — अतिक्रमण हटाये जाने से दुकानदारों में मचा हड़कंप सुरसंड : सुरसंड-सीतामढ़ी एनएच-104 पर पीएचसी के मुख्य द्वार के सामने काफी समय से जलजमाव है. नाले की सफाई नहीं कराये जाने के चलते गंदा पानी एनएच पर आ गया है. सफाई इसलिए नहीं करायी जा रही थी कि नाला पर करीब तीन दर्जन से अधिक दुकानदार अतिक्रमण कर दुकान बना लिये हुए है. प्रभात खबर में गुरुवार को ‘नहीं हटा अतिक्रमण, लगा जलजमाव’ खबर छपने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी. — नोटिस की नहीं लिये थे नोटिस बता दें कि नाला पर दुकान बनाये दुकानदारों को सीओ सुधांशु शेखर ने नोटिस भेज कर अतिक्रमण से मुक्त करने का निर्देश दिया था. उक्त निर्देश का अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा. इधर, गंदगी के चलते भर चुके नाला का पानी एनएच पर आ चुका है जो जी का जंजाल बन गया है. पानी के चलते एक ओर जहां स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर प्रभाव पड़ रहा है तो पानी के कारण प्रशासन को स्थानीय लोगों से काफी खरी-खोटी सुनना पड़ा था. प्रशासन की कार्रवाई से भले कुछ दुकानदार आहत हैं, पर अधिकांश लोग बीडीओ व सीओ के कदम की सराहना कर रहे हैं. — दुकानदारों मेें हड़कंपजलजमाव की समस्या से निबटने के लिए बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित, सीओ सुधांशु शेखर व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बुधवार को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. दुकानदारों में हड़कंप मच गया. दुकानदार झोंपड़ी से सामान निकाल कर भागने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










