आप की प्रखंड इकाई का गठन
सीतामढ़ी : आम आदमी पार्टी की बैठक बथनाहा प्रखंड के बाजार परिसर में प्रखंड प्रभारी रामनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें कार्यकर्ताओं ने सभी पंचायतों में बूथ स्तर पर संगठन तैयार करने का संकल्प लिया. सर्वसम्मति से प्रखंडस्तरीय एवं कुछ पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें रामनाथ यादव प्रखंड संयोजक, विजय कुमार […]
सीतामढ़ी : आम आदमी पार्टी की बैठक बथनाहा प्रखंड के बाजार परिसर में प्रखंड प्रभारी रामनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें कार्यकर्ताओं ने सभी पंचायतों में बूथ स्तर पर संगठन तैयार करने का संकल्प लिया. सर्वसम्मति से प्रखंडस्तरीय एवं कुछ पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें रामनाथ यादव प्रखंड संयोजक, विजय कुमार सह संयोजक, ललित चौधरी सचिव, राजाराम पासवान दलित संयोजक, पलटन राय किसान संयोजक एवं संजीव कुमार को युवा संयोजक चुना गया. पंचायत स्तरीय कमेटी में रामश्रेष्ठ राय को नरहा, विजय कुमार चौधरी को सहियारा, राज मंगल दास को बैरहा बराही पंचायत का संयोजक बनाया गया है. बैठक में सीतामढ़ी लोकसभा प्रभारी कृष्ण किशोर, संजीव कुमार सिंह, अखिलेश नारायण ठाकुर, जितेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










