जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

शिवहर. जिला जदयू कार्यालय में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अध्यक्ष भोला प्रसाद सहनी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह शिवहर प्रभारी अवधेश लालदेब ने कहा कि गांव एवं मोहल्ले में चौपाल लगाने का कार्यक्रम जारी है. वहीं परचा पर चर्चा कार्यक्रम पर सरकारके द्वारा […]

विज्ञापन

शिवहर. जिला जदयू कार्यालय में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अध्यक्ष भोला प्रसाद सहनी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह शिवहर प्रभारी अवधेश लालदेब ने कहा कि गांव एवं मोहल्ले में चौपाल लगाने का कार्यक्रम जारी है. वहीं परचा पर चर्चा कार्यक्रम पर सरकारके द्वारा किये गये विकास कार्यो पर चर्चा की गयी. इस दौरान कहा गया कि पिछले नौ सालों में विकास को लोग तक पहुंचाने को कहा गया. केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों तथा किसान विरोधी नीतियों के बारे में चर्चा करने को कहा गया. हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत 10 जदयू कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम दो जुलाई 2015 से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगा. इस कार्यक्रम के बाद विभिन्न जिलों, प्रखंडों,पंचायतों,गांव एवं टोलों में जाकर कार्यकर्ता दस्तक देने का कार्य करेंगे. मौके पर शैलेंद्र कुमार, मेघनाथ ठाकुर, नवल सहनी,पिंटु सहनी,हरेंद्र सहनी,गगनदेव प्रसाद,विनोद साह,पथलु सहनी,राजेश कुमार आनंदी सहनी समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन