ट्रेन में मिली भटकी बच्ची

Updated:
विज्ञापन

(पेज नंबर तीन के लिए)फोटो-13 बच्ची के साथ चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधिसीतामढ़ी : हावड़ा से रक्सौल जानेवाली एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से एक दो वर्षीया बच्ची भटकी हुई मिली. बच्ची को सीतामढ़ी रेल थाना के हवाले किया गया है. रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने शनिवार को बताया कि ट्रेन में दो यात्री बैठे थे. एक […]

विज्ञापन

(पेज नंबर तीन के लिए)फोटो-13 बच्ची के साथ चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधिसीतामढ़ी : हावड़ा से रक्सौल जानेवाली एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से एक दो वर्षीया बच्ची भटकी हुई मिली. बच्ची को सीतामढ़ी रेल थाना के हवाले किया गया है. रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने शनिवार को बताया कि ट्रेन में दो यात्री बैठे थे. एक पश्चिमी चंपारण जिले के लखैड़ा थाना क्षेत्र के छठू राम के पुत्र राजीव कुमार सुमन एवं करनहिया बाजार मधेपुरा निवासी सियाराम दास के पुत्र विनोद कुमार दास ने हावड़ा-रक्सौल ट्रेन 13044 के स्लीपर क्लास में भटक रही उक्त बच्ची को देखा. बच्ची सिर्फ अपना नाम बता पा रही है. बच्ची को कागजी प्रक्रिया के बाद चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया. चाइल्ड लाइन से मुकेश कुमार व सोनी देवी विधिवत कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को अपने साथ ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन