दो शिक्षक व शिक्षिका के नियोजन पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

पुपरी : नानपुर प्रखंड के पोखरैरा गांव के मो हसन तौहीद ने राज्यपाल समेत अन्य को अलग-अलग आवेदन भेज कर एक शिक्षक व एक शिक्षिका के नियोजन की वैधता पर सवाल खड़ा किया है. बताया है कि फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर दोनों का नियोजन हुआ है. हसन ने वरीय अधिकारियों से मामले की […]

विज्ञापन

पुपरी : नानपुर प्रखंड के पोखरैरा गांव के मो हसन तौहीद ने राज्यपाल समेत अन्य को अलग-अलग आवेदन भेज कर एक शिक्षक व एक शिक्षिका के नियोजन की वैधता पर सवाल खड़ा किया है. बताया है कि फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर दोनों का नियोजन हुआ है. हसन ने वरीय अधिकारियों से मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की है. — बोखड़ा प्रखंड में कार्यरत आवेदन में बताया है कि हरिश्चंद्र राय के पुत्र ललन कुमार एवं शिवशंकर ठाकुर की पुत्री वीणा कुमारी की बोखड़ा में प्रखंड शिक्षक के रूप में नियुक्ति हुई थी. यह बात वर्ष 2008 की है. तब से दोनों अवैध रूप से कार्यरत हैं और नियमित मानदेय उठा रहे हैं. दोनों क्रमश: मध्य विद्यालय कुरहर व मध्य विद्यालय गोगलक टोल में कार्यरत हैं. आवेदन की प्रति हाइ कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, निगरानी विभाग, डीएम व डीइओ समेत अन्य को दी गयी है. — क्या कहते हैं बीइओबोखड़ा बीइओ रामवृक्ष सिंह ने बताया कि नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों को जांच के लिए डीपीओ को भेजा गया है. जांच के बाद अवैध शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन