बाइक दुर्घटना में मां की मौत, पुत्र जख्मी
(पेज तीन के लिए)सोनबरसा : थाना क्षेत्र के दोस्तियां बाइपास रोड एनएच-77 पर शनिवार को बाइक दुर्घटना में मां-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी इंदरवा गांव निवासी रामनरेश राय की पत्नी जनक दुलारी देवी (50 वर्ष) एवं पुत्र रणधीर कुमार को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल […]
(पेज तीन के लिए)सोनबरसा : थाना क्षेत्र के दोस्तियां बाइपास रोड एनएच-77 पर शनिवार को बाइक दुर्घटना में मां-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी इंदरवा गांव निवासी रामनरेश राय की पत्नी जनक दुलारी देवी (50 वर्ष) एवं पुत्र रणधीर कुमार को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही जनक दुलारी देवी ने दम तोड़ दिया. परिजन शव को वापस लेकर गांव पहुंचे. हालांकि दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है. जानकारी के अनुसार, रणधीर कुमार अपनी बीमार मां को इलाज के लिए बजाज प्लेटिना बाइक पर सवार होकर सीतामढ़ी जा रहा था. इसी बीच बाइक का चक्का पंक्चर हो गया और संतुलन खोने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










