ePaper

360 बोतल देसी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 07 Jan 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
360 बोतल देसी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

बुधवार की सुबह पिलर संख्या 303/8 के समीप 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 360 बोतल (108 लीटर) देसी शराब लदी एक बाइक को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे नवाही बीओपी के एसएसबी जवानों ने बुधवार की सुबह पिलर संख्या 303/8 के समीप 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 360 बोतल (108 लीटर) देसी शराब लदी एक बाइक को जब्त कर लिया. जबकि गश्ती दल को देखते ही तस्कर शराब लदी बाइक को छोड़ नेपाल में प्रवेश कर गया. एसएसबी के उपनिरीक्षक सामान्य रंजीत कुमार राय के नेतृत्व में जब्त शराब व अनिबंधित अपाची बाइक को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है.

90 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

चोरौत. थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम चंद्रसैना गांव स्थित आम के बगीचा में छापेमारी कर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान चंद्रसैना गांव निवासी पुलकित दास के पुत्र संजय दास के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष विक्की कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान 90 बोतल शराब बरामद की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन