ब्रेक वैन के लीज धारक को आर्थिक दंड

Published at :04 Feb 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रेक वैन के लीज धारक को आर्थिक दंड

फोटो नंबर- 3 रैक प्वाइंट पर अनलोड खाद्यान्न रेल प्रतिनिधि सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य अधिकारी शिवराज पासवान ने मिथिलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक वैन लीज धारक पर आर्थिक दंड लगाया है. लीज धारक पर निर्धारित मात्रा से अधिक सामान लाने का आरोप है. इस बाबत श्री पासवान ने बताया कि ब्रेक […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 3 रैक प्वाइंट पर अनलोड खाद्यान्न रेल प्रतिनिधि सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य अधिकारी शिवराज पासवान ने मिथिलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक वैन लीज धारक पर आर्थिक दंड लगाया है. लीज धारक पर निर्धारित मात्रा से अधिक सामान लाने का आरोप है. इस बाबत श्री पासवान ने बताया कि ब्रेक वैन में माल रखने के बाद 540 किलो माल गार्ड के डब्बा में रख कर लाया गया था. इसी कारण लीज धारक कुमार प्रत्यूष पर 15998 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही भविष्य में इस तरह की गलती करने पर एकरारनामा को रद्द कर देने की बात कही गयी है. — अधिकारी ने लिया जायजा हाजीपुर मुख्य सतर्कता अधिकारी अरविंद कुमार व अमन कुमार ने स्थानीय माल गोदाम, पार्सल घर, टिकट बुकिंग काउंटर का निरीक्षण किया. वाणिज्य लिपिक उमाशंकर कुमार से कैश पंजी लेकर राजस्व उगाही का मिलान किया. — रैक प्वाइंट पर पहंुचा खाद्यान्न स्थानीय रैक प्वाइंट पर एक रैक यानी 51680 बोरा चावल आया है, जिसमें से 17155 बोरा चावल का उठाव एसएफसी को करना है. एफसीआइ कर्मी रमन कुमार ने बताया कि खाद्यान्न का उठाव किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन