संवेदनहीनता पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

Published at :03 Feb 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
संवेदनहीनता पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

बथनाहा : प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ वसंत कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान इंदिरा आवास व खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित दर्जनों लोगों ने शिकायत की. बीडीओ ने संबंधित अधिकारी को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि एक पत्र के […]

विज्ञापन

बथनाहा : प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ वसंत कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान इंदिरा आवास व खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित दर्जनों लोगों ने शिकायत की. बीडीओ ने संबंधित अधिकारी को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि एक पत्र के आलोक में अनुसूचित जाति व जन जाति वंचितों का सर्वेक्षण की जिम्मेवारी विकास मित्रों व लंबित योजनाओं की जिम्मेवारी पंचायत सचिवों को दी गयी है. इस कार्य में संवेदनहीनता बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. मौके पर प्रभारी सीओ सूर्यकांत प्रसाद, बीइओ रामायण हाजरा, बीसीओ मणि शंकर प्रसाद, एमओ मंजय कुमार, पीओ राकेश कुमार, कर्मी अजीत कुमार, पर्यवेक्षिका मीना कुमारी समेत दर्जनों अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन