ePaper

30 लीटर देसी शराब बरामद, 1000 लीटर कच्ची शराब नष्ट

Updated at : 20 Nov 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
30 लीटर देसी शराब बरामद, 1000 लीटर कच्ची शराब नष्ट

थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर बुधवार की देर शाम खैरबन्नी गाछी में छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब बरामद की.

विज्ञापन

नानपुर. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर बुधवार की देर शाम खैरबन्नी गाछी में छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब बरामद की. वहीं, 1000 लीटर कच्चा शराब नष्ट की है. छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि तस्कर मौके से भाग निकला. सभी की पहचान रायपुर गांव निवासी प्रमोद साह पिता प्रदीप कुमार साह, दिनेश सहनी पिता किशोरी सहनी, मुकेश सहनी पिता फकीरा सहनी एवं मुकेश सहनी पिता जामुन सहनी के रुप में की गयी है. इन सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इस संदर्भ में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी टीम में पुअनि जूली कुमारी भी सशस्त्र बल के साथ शामिल रही. 252 लीटर नेपाली शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

मेजरगंज. थाना पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के गढ़वा विशनपुर से 252 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक बाइक जब्त किया. जबकि बाइक हीरो होंडा बीआर 30 सी 5190 के चालक सह तस्कर फरार होने में सफल हो गया. इस संबंध में गुरुवार को पुअनि श्रीनिवास राम के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाने में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन