मारवाड़ी महिला शाखा के नौ सदस्य समेत 30 ने किया रक्तदान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 8:32 PM
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा, पुपरी के तत्वावधान में रविवार को नगर में रेडक्रॉस पुपरी शाखा एवं रक्तदाता
पुपरी. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा, पुपरी के तत्वावधान में रविवार को नगर में रेडक्रॉस पुपरी शाखा एवं रक्तदाता समूह, पुपरी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन शाखा की अध्यक्षा गीता जालान, अंचल प्रभारी मीना केजरीवाल, विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार केजरीवाल, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, शाखा पुपरी के अध्यक्ष अजय टिबरेवाल व रक्तदाता समूह, सीतामढ़ी के सह संयोजक संदीप डालमिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. रेडक्रॉस पुपरी शाखा के सचिव अतुल कुमार ने बताया कि शिविर मेंमारवाड़ी महिला शाखा के नौ सदस्य समेत कुल 30 रक्तदानियों ने रक्तदान किया. बाद में उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. रक्त संग्रह का कार्य सदर अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ आफताब आलम के नेतृत्व में एलटी मो तनवीर ज़की, मो शमीम अख्तर, विकास कुमार पंडित, राजू कुमार, डीईओ किरण कुमारी एवं काउंसलर अमित कुमार कर्ण ने किया. मौके पर श्वेता टिबड़ेवाल, नीलम केजरीवाल, मधुलिका अग्रवाल, ललिता बाजोरिया, किरण बाजोरिया, प्रियंका अग्रवाल, अंजू जोशी व डॉली सर्राफ समेत अन्य मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










